धनबाद

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय मे किया गया

Admin    15 June 2026    197

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय मे किया गया

धनबाद, झारखंड।
आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय मे किया गया , जिसमें संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय द्वारा अध्यक्षीय भाषण कर सभी का स्वागत किया गया तथा बैठक का विषय प्रवेश कराते हुए कहे की मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर पूर्व के वृक्षारोपण और मंदिर मे पूजा अर्चना और आरती के कार्यक्रम को जिस प्रकार से सभी मंडलो ने सफल कराया है उसी प्रकार से आगे भी जो 21 तारीख तक चलने वाले सभी कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ।
बैठक में भाजपा धनबाद जिला प्रभारी संजीव विजयवर्गीय  द्वारा बैठक को संबोधिक करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रदान की गई तथा उनके सफल क्रियान्वयन पर बल देने के साथ साथ सभी में ऊर्जा भरने का काम किया।

              तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि धनबाद लोकसभा के सांसद ढूलू महतो  ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून  और आगामी कार्यक्रम की जानकारी और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक,जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया ।
बैठक उपरांत जिला प्रभारी श्री संजीव विजयवर्गीय द्वारा (एक पेड़ माँ के नाम) कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार,राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला पदाधिकारी प्रियंका देवी, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, रुमकी गुप्ता, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, कपूर रवानी, सत्येंद्र मिश्रा,शिवांश श्रीवास्तव,रंजीत बिल्लू, मंडल प्रभारी सुप्रभात सिन्हा,कार्तिक महतो, कन्हैया पांडे, निर्मल प्रधान, योगेंद्र यादव, शशि सिंह, सुमन सिंह, पंकज सिन्हा,मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रंजय सिंह, गौतम चौधरी, इंदु भूषण कुशवाहा, बसंती सिंह, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, संतोष रवानी, अवधेश साव, सुनील पासवान, वीरेंद्र वर्मा, सूर्यदेव मिश्रा, बलराम चौहान, सोनू श्रीवास्तव, किशुन महतो, सुभाष महतो, रिंकू सिंह पटेल, दीपक झा,रमा सिन्हा,नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, रामजीत भुईया, बंटी सोरेन, सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के संकल्प के साथ हुआ।

← Previous
रांची में शिक्षा जागरूकता अभियान शिक्षा
Next →
आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वाधान में मोदी जी के सफलतम